गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुए में दो युवको के शव बरामद

उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक कुएं से दो अज्ञत युवको के शव बरामद किये। पुलिस के अनुसार प्रतापनगर थाना क्षेत्र में भल्लों का गुडा गांव में एक कुएं में दो युवको के शव होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नागरिक सुरक्षा विभाग के सहयोग से कुएं से युवको के शवों को बाहर निकालकर एम बी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार युवको की शिनाख्तगी के प्रयास किये जा रहे है। मृत युवको के पास से एक मोबाइल एवं सिक्के बरामद किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *