गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चालक को वैन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली के बछरांवा इलाके में प्रयागराज के जिलाधिकारी का चालक वैन के टक्कर मारने से बुरी तरह से घायल हो गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बछरांवा इलाके के चूरूवा हनुमान मंदिर के सामने प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री की गाड़ी के चालक को पीछे से आ रही ओमनी वैन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे प्रयागराज के जिलाधिकारी लखनऊ से प्रयागराज लौट रहे थे। लौटते समय वह हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके दर्शन करने रुके। इसी बीच उनका चालक अजय कुमार गाड़ी से बाहर निकल कर सड़क किनारे खड़ा था तभी पीछे से आ रही वैन ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व में श्री खत्री रायबरेली के भी जिलाधिकारी रह चुके है।

तत्काल इस घटना की सूचना रायबरेली की जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को दी गयी। उन्होंने उस इलाके के उपजिलाधिकारी को सूचना दी और घायल के समुचित उपचार के निर्देश दिए। घायल अजय को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। इस हादसे के समय जिलाधिकारी खत्री मंदिर के अंदर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *