गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरदोई में कार खाई में गिरी, तीन मरे

हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के बेहटा गोकुल क्षेत्र में एक कार के खाई में पलटने से उसमें सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सांडी क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी पट्टे (59),पट्टे का छोटा भाई हिम्मत (52), नेहा (09) , हिमांशु (11), विशोक (10) और रामदेवी (58) सोमवार शाम बेहटा धीरा गांव तिलक चढ़ाने गए हुए थे।

तिलक के बाद सभी देर रात कार से वापस लौट रहे थे कि इसी बीच बेहटा गोकुल और नेवादा मस्तीपुर गांव के बीच खलीफा पुलिया के पास मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और खाईं में जा गिरी। उन्होने बताया कि घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान हिम्मत,पट्टे और नेहा की मौत हो गई जबकि अन्य की हालत गंभीर बनी हुयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *