गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेलगाम में 732.24 एकड़ जमीन राज्य को सौंपा जाए

बेंगलुरु/नई दिल्ली : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को नयी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और बेलगाम में 732.24 एकड़ जमीन राज्य को सौंपे जाने का अनुरोध समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कर्नाटक सरकार से संबंधित बेलगाम जिले के तुकामट्टी गांव का 732.24 एकड़ क्षेत्र रक्षा प्राधिकरण के अधीन है और वहां कोई विकास कार्य नहीं किया जा सकता है।
श्री बोम्मई ने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि वे इस भूमि क्षेत्र को विकास के उद्देश्य से बेलगाम के जिलाधिकारी को सौंपने के लिए रक्षा अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दें। बाद में मुख्यमंत्री बोम्मई ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। उन्होंने श्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने श्री यादव से गुडेकोट स्लॉथ बियर अभयारण्य और भीमागढ़ अभयारण्य के आसपास के क्षेत्र को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आशय की अधिसूचना के मसौदे को राज्य मंत्रिमंडल ने पहले ही मंजूरी दे दी है और प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव मंजूनाथ प्रसाद, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एवं शहरी विकास विभाग राकेश सिंह भी उपस्थित थे‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *