गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से चालक की मौत

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उसके नीचे दबकर उसके चालक की मौत हो गई। बदरवास पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम बिंजरावन के आदिवासी मजरे के पास कल देर शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके नीचे दबकर उसके चालक की मृत्यु हो गई। मृतक का नाम भूरा गुर्जर (30) बताया गया है। वह बदरवास से अपने गांव जा रहा था, तभी ये हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *