गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खनन क्षेत्र के निवेशकों का 3 दिसंबर को सम्मेलन

बेंगलुरु : केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार को और बेंगलुरु में शनिवार को खनन क्षेत्र के निवेशकों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। श्री जोशी ने ट्वीट कर कहा,“इस आयोजन से खनन क्षेत्र के इच्छुक निवेशकों को भारत में खनन क्षेत्र की क्षमता का एहसास करने में मदद मिलेगी। हम वाणिज्यिक कोल्ड माइन नीलामी और देश के खनन क्षेत्र में विभिन्न अवसरों पर एक सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। सम्मेलन बेंगलुरु और मुंबई में आयोजित किया जाएगा। बेंगलुरु में तीन दिसंबर को सम्मेलन आयोजित होगा।”
उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव विभिन्न वाणिज्यिक खानों की मेगा नीलामी की क्षमता पर जोर देगा और निवेशकों के समक्ष इस क्षेत्र में संभावनाओं को उजागर करेगा।
श्री जोशी ने कहा,“भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा प्रमुख आवश्यकता है।” उन्होंने कहा कि इस कॉन्क्लेव का आयोजन एक दिसंबर को मुंबई में किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस खनन निवेशकों को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *