गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

न्यायिक कर्मचारियों द्वारा आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल

श्रीगंगानगर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक न्यायिक अधिकारी के आवास में एक सहायक कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में हुई मृत्यु के मामले को लेकर प्रदेश भर में न्यायिक कर्मचारी आंदोलन पर उतर आए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को श्रीगंगानगर में भी राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है। संघ के अध्यक्ष अनिल गोदारा ने आज बताया कि जयपुर में आंदोलनरत ने कर्मचारियों के समर्थन में सैद्धांतिक रूप से हड़ताल पर जाने का निर्णय कर लिया। कल से यह हड़ताल शुरू की जाएगी।
उन्होंने बताया कि न्यायालय परिसर में सभी कर्मचारी धरना देंगे। गौरतलब है कि जयपुर में एक अधिकारी के आवास की तीसरी मंजिल के कमरे में लगभग 15 दिन पहले एक सहायक कर्मचारी सुभाष मेहरा का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया लेकिन न्यायिक कर्मचारियों को संदिग्ध बताते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। जयपुर में इस मांग को लेकर ने कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर हैं। अब यह हड़ताल पूरे प्रदेश में फैल गई है। कल इस हड़ताल के और जोर पकड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *