गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बम बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में पुलिस ने बम बनाने वाली एक फैक्ट्री का पर्दाफाश करके घर के फैक्ट्री के मालिक और उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने बुधवार को भांगर प्रखंड अंतर्गत नाटापुकुर में शमसुर रहमान मोल्ला के घर पर छापा मारा और एक असली हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इसके साथ ही करीब 15 किलो विस्फोटक, पांच जीवित सॉकेट बम और अन्य सामग्री जब्त की गयी है। उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों को बरूईपुर अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *