गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर कॉलेज में बवाल

फेस्टिवल के दौरान छात्र ने कर्नाटक का झंडा लहराया, पूरी क्लास ने पीटा
बेंगलुरु :
कर्नाटक के बेलगावी में एक स्टूडेंट की दूसरे स्टूडेंट्स ने जमकर पिटाई कर दी। दरअसल इंटर-कॉलेज में एक प्रोग्राम चल रहा था। इसी दौरान उस स्टूडेंट ने कर्नाटक का झंडा लहरा दिया। इसके चलते सेकेंड ईयर के उस स्टूडेंट को उसके क्लासमेट्स ने मिलकर पीट दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना गोगटे कॉलेज की है, जो कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद के चलते हुई।
स्टूडेंट की पिटाई के विरोध में कन्नड़ संगठन ने प्रदर्शन किया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसके अलावा महाराष्ट्र समर्थक स्टूडेंट्स की भी पिटाई की। वहीं कन्नड़ संगठन ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र एकीकरण समिति बेलगावी में माहौल खराब कर रही है। इसी धारणा के चलते झंडा फहराने वाले स्टूडेंट के साथ मारपीट की गई।
मारपीट करने वाले सभी स्टूडेंट्स नाबालिग
बेलगावी में स्टूडेंट की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में कई स्टूडेंट्स डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनमें से एक स्टूडेंट कर्नाटक का झंडा लहरा कर डांस कर रहा है। झंडा देखते ही अन्य स्टूडेंट्स मिलकर उसे पीटने लगते हैं।
इस मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही स्टूडेंट्स को थाने बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि मारपीट में शामिल सभी छात्र नाबालिग हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
सीमा विवाद को लेकर होनी है सुनवाई
कर्नाटक और महाराष्ट्र सीमा विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि महाराष्ट्र का आवेदन विचार योग्य नहीं है। हमारे वकीलों ने यही तर्क दिया है। हमारा रुख संवैधानिक और कानूनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *