अय्यपा माला पहनकर पहुंचा था छठी क्लास का स्टूडेंट
हैदराबाद : तेलंगाना के हैदराबाद में एक स्कूल में छठी क्लास के छात्र को अय्यपा माला पहनने की वजह से स्कूल में एंट्री नहीं दी गई। मामला मलकपेट इलाके के मोहन्स ग्रामर स्कूल का है। स्थानीय लोगों ने इस बात पर स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। घटना बुधवार की है। इस बच्चे ने बच्चे ने 41 दिन की अय्यपन दीक्षा ली थी, जिसमें भक्तों को सबरीमाला में भगवान अय्यपन के दर्शन से पहले 41 दिन तक व्रत रखना होता है। इस दौरान वे काले रंग के कपड़े और अय्यपा माला पहनते हैं। इन 41 दिनों तक भक्त नंगे पैर चलते हैं।
दीक्षा प्रचारक समिति ने कहा- क्रिश्चियन स्कूल मनमानी कर रहे
अखिल भारत दीक्षा प्रचारक समिति के राष्ट्रीय प्रचारक कार्यदर्शी प्रेम गांधी ने कहा कि अगर किसी ने हमें रोकने की कोशिश की, तो हम प्रदर्शन करने को तैयार हैं। गांधी ने कहा कि तेलंगाना में क्रिश्चियन मिशनरी और दूसरे धर्मों के प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं। वे बच्चों को अय्यपा माला पहनने से रोक रहे हैं।
आज हमने अय्यपा स्वामी के 1000 भक्तों के साथ मिलकर स्कूल के सामने प्रदर्शन किया, जिसके जवाब में स्कूल प्रशासन ने कहा है कि वे बच्चों को अय्यपा माला पहनकर स्कूल में दाखिल होने देंगे। पूरे प्रदेश में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, इसलिए हम प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि बिना किसी हंगामे के सभी को उनके मुताबिक रहने दिया जाए। इस वाकये के बारे में बात करते हुए चंदर घाट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने बताया कि करीब 10 लोगों ने स्टेशन आकर मैनेजमेंट से बात की। मामले का निपटारा तुरंत हो गया। यह सिर्फ एक गलतफहमी थी।
तेलंगाना : स्कूल ने नहीं दी छात्र को एंट्री
