भुवनेश्वर : ओडिशा के खुर्दा जिले में जंकिया पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ापोखरिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि वाहन में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पायी हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए खुर्दा जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में घने कोहरे के बाद खराब दृश्यता के कारण यह दुर्घटना हुई। कार और ट्रक दोनों पर आंध्र प्रदेश का पंजीयन नंबर है।
