गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

5 किग्रा हेरोइन से लदा हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर भारत पाक सीमा पर एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन पकड़ा है जिसमें पांच किलोग्राम हेरोइन थी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी कि तरण तारण की खेमकरण पुलिस और बीएसएफ ने एक संयुक्त ऑपरेशन में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट खेतों से यह ड्रोन पकड़ा जिसमें हेरोइन के एक-एक किलोग्राम के पांच पैकेट थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *