गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो दिवसीय 43 वां चर्म रोग अधिवेशन प्रारम्भ

उदयपुर : आईएडीवीएल की राजस्थान शाखा द्वारा उदयपुर में 43वां राज्यस्तरीय चर्म रोग विशेषज्ञों का अधिवेशन आज देबारी स्थित उदय बाग में प्रारम्भ हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ असित मित्तल ने बताया कि इस अधिवेशन में राजस्थान के सभी चर्म रोग विशेषज्ञ भाग ले रहे है। प्रथम दिन यौन जनित रोगों पर चर्चा हुई। इसमें जनरल डॉ ए. के. जायसवाल ने इस पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर त्वचा की ऑटोइम्यून रोगों पर डॉ. मोहित गोयल, डॉ संदीप वैश्यमपायम, डॉ प्रभाकर संगोली, ने तथा दिल्ली से आए डॉ सुजय खांडपुर ने लेप्रोसी एवम मुंहासों की बीमारी के बारे में जानकारी दी।
अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन आर. एन. टी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ लाखन पोसवाल के मुख्य आथित्य में सम्पन्न हुआ। चर्म रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ललित गुप्ता ने बताया कि अजमेर से आए पूर्व प्राचार्य डॉ.एस.आर.शुक्ला एवं जयपुर के वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.दिनेश माथुर कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति थे। इस अवसर पर राजस्थान के वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। राजस्थान के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से आए हुए स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए अवार्ड पेपर एवं वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *