गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेकाबू कार से टक्कर के बाद नौ खिलाड़ी घायल

जम्मू : पंजाब सैम्बो टीम के कम से कम नौ खिलाड़ी यहां भगवती नगर स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घायल हो गये हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम भगवती नगर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही राष्ट्रीय सैम्बो चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंची पंजाब टीम के खिलाड़ी खेल परिसर के बाहर बस में सवार होने का इंतजार कर रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने कहा, “ नौ में से एक खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पंजाब के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

” पुलिस ने कहा कि सुबह सूचना मिलने पर खिलाड़ियों के माता-पिता जम्मू पहुंचे और उनकी सहमति से घायल खिलाड़ी पड़ोसी राज्य में अपने गृहनगर के लिये रवाना हो गये हैं। पुलिस ने कहा,“ कार चालक जम्मू के फालियन मंडल का रहने वाला प्रियांशु सिंह है। वह नशे की हालत में था और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। ” पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज करके घटना का संज्ञान लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *