गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हादसे में एक श्रमिक की मृत्यु, चार अन्य घायल

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के दौरान हुए हादसे में एक श्रमिक की मृत्यु हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास के पास जल आवर्धन योजना की पाइप लाइन डाल रहे एक निजी कंपनी के 5 मजदूर कल देर शाम मिट्टी का ढेर अचानक गिरने से उसमें दब गए, जिसमें 1 श्रमिक की मौत हो गयी और 4 घायल हो गए।
सूत्रों ने मृतक का नाम अब्दुल गफ्फार (28) निवासी मोहम्मदाबाद (जयपुर) बताया है। घायलों के नाम अजीत, प्रताप, विनोद और पीयूष बताए गए हैं। यह सभी महाराष्ट्र और राजस्थान के निवासी बताए गए हैं। घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *