गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो दुपहिया वाहनों की टक्कर में 4 मृत, दो घायल

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले आज दो दुपहिया वाहनों की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि मेन गांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारी और जामला के बीच हुई इस दुर्घटना में दो भाइयों समेत 4 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों दुपहिया वाहन आमने सामने टकरा गए। खरगोन के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ओम नारायण सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त एक दुपहिया वाहन पर सवार कसरावद तहसील के खेड़ी बलकवाड़ा निवासी 38 वर्षीय संतोष, उसका भाई 30 वर्षीय संदीप, और 45 वर्षीय डूम सिंह वास्कले तथा दूसरे दुपहिया वाहन पर सवार भगवानपुरा तहसील के नया बिलवा निवासी 30 वर्षीय प्यार सिंह के रूप में हुई है। घटना में भगवानपुरा तहसील का मीठया और सुनील घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों दोपहिया वाहनों पर तीन तीन लोग सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *