गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पाकिस्तानी हैकर्स के निशाने पर राज्यमंत्री सुनील भराला

भाजपा नेता का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, पुलिस जांच में जुटी
मेरठ :
मेरठ में भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित सुनील भराला पाकिस्तानी हैकर्स के निशाने पर हैं। मंत्री का फेसबुक अकाउंट पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक कर लिया है। समर्थकों ने जैसे ही भाजपा नेता के सोशल मीडिया अकाउंट पर संदिंग्ध पोस्ट देखे तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी है। साइबर टीम इसकी जांच में जुट गई है।
गुजरात प्रचार में हैं सुनील भराला
मंत्री के सहयोगी पंडित शिवकुमार शर्मा ने हैकर्स के खिलाफ शिकायत की है। सुनील भराला पार्टी के इस समय गुजरात चुनाव प्रचार के लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने अकाउंट हैक किया है वो पाकिस्तानी है। सुनील भराला का कहना है कि उनके पेज से लाखों समर्थक जुड़े हुए हैं। पेज पर भारतीय जनता पार्टी और सामाजिक कार्यों की गतिविधियों को चलाया जाता है।
साइबर टीम कर रही जांच
जानकारी मिलने के बाद सुनील भराला ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को फोन कर घटना की जानाकरी दी। साइबर टीम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री के सहयोगी ने दौराला थाने पहुंचकर शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *