गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

समाज में फैली कुरीतियों से मुक्ति दिलाने हमेशा संघर्षरत रहे टंट्या भील

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेसजनों ने आदिवासी नेता टंट्या भील के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने टंट्या भील को श्रद्धांजलि देते कहा कि आजाद की लड़ाई में अपनी कुर्बानी देने वाले आदिवासी नेता टंट्या भील समाज में फैली कुरीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहे, उन्होंने अंग्रेजों की दमनकारी नीति और अत्याचार का साहस के साथ मुकाबला किया। वे गरीब-आदिवासी वर्ग के हित के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहे।
उन्होंने कहा कि टंट्या भील देश के बहुत बड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में जाने जाते हैं। आदिवासी समाज के हित के लिए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के समय अंग्रेजों की अनेकों यातनाएं सही, अंत में अंग्रेजों की गिरफ्त में आ गये और अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें फासी देकर उनका जीवन समाप्त कर दिया। आदिवासी नेता टंट्या भील की तरह देश में समर्पण की भावना होना बेहद जरूरी है। श्री शेखर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस की ओर से आदिवासी नेता टंट्या भील को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
प्रदेश कांग्रेस आदिवासी विभाग के महामंत्री प्रकाश ठाकुर ने कहा कि टंट्या भील ने आदिवासी समाज को एक नई दिशा और दशा प्रदान की। आदिवासी वर्ग ऐसे महान बलिदानी नेता को याद कर हुए हमेशा गौरवान्वित रहेगा। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की सत्ता में बैठे लोगों द्वारा आदिवासी वर्ग में नफरत की भावना पैदा की जा रही है, जिससे हम सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी श्रीमती आभा सिंह, चंद्रा सर्वटे, आशा धुर्वे, कांता मंडावी, रेवा सिंह, नीरज, सूरज ठाकुर, अभय कुबरे, मुजफ्फर अली सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *