गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अनियंत्रित ट्रक से कम से कम 4 लोग कुचले

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में आज शाम एक ट्रक के अनियंत्रित हो जाने से सड़क किनारे खड़े कम से कम चार व्यक्ति उसकी चपेट में आ गए। पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से बताया कि यहां से लगभग 27 किलोमीटर दूर सड़क पर छोटे चौराहे के समीप लोगाें की भीड़ लगी हुयी थी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक का एक टायर फट गया और वह अनियंत्रित हो गया। इस दौरान कम से कम चार लोग उसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गयी। पुलिस और प्रशासन का अमला तत्काल मौके की ओर रवाना हुआ है। ट्रक की चपेट में आए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *