गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रोसेस हाउस में आग लगने से 5 करोड का नुकसान

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाडा जिले के हमीरगढ थाना क्षेत्र में स्वरुपगंज स्थित प्रोसेस हाउस में आज आग लगने से करीब पांच करोड रूपए का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोसेस हाउस में आग, ऑयल की पाइप फटने के बाद ग्राइंडर से निकली चिंगारी के कारण लगी। कपड़ों एवं मशीनों में उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रुप ले लिया।
नगर परिषद के दमकल विभाग एवं अन्य औद्योगिक इकाइयों एवं ग्रोथ सेंटर की चार दमकलों की मदद से आग पर दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। प्रोसेस हाउस सूत्रों ने आग से करीब पांच करोड़ के नुकसान की आशंका जताई है।
पुलिस एवं प्रोसेस हाउस सूत्रों के अनुसार, ग्रोथ सेंटर स्थित चौयरमेन प्रोसेस में रविवार सुबह काम-काज रोजमर्रा की भांति चल रहा था। अचानक एक मशीन में लगी ऑयल पाइप फट गई। पास में ही ग्राइंडर चल रहा था। इस ग्राइंडर से निकली चिंगारी से ऑयल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग भभक उठी। कार्यरत स्टॉफ में अफरा-तफरी मच गई। स्टॉफ के लोग बाहर निकल आये। इसकी सूचना मोहित गुप्ता ने पुलिस एवं दमकल विभाग को दी। वास्तविक नुकसान सर्वे व जांच-पड़ताल के बाद ही सामने आ पायेगी। उधर, आग की भीषणता का अंदाजा उसी से लगाया जा सकता है कि आग की लपटें और धुएं का गुब्बार काफी दूरी से दिखाई पड़ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *