गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नो-फ्लाइंग-जोन प्रतिबंधों का उल्लंघन

यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज

पुरी : ओडिशा में पुरी स्थित विश्वप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर में नो-फ्लाइंग-जोन प्रतिबंधों का उल्लंघन करने तथा ड्रोन कैमरे से तस्वीर लेने के आरोप में पुलिस ने एक यूट्यूबर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के गुमा, अमडंगा निवासी अनिमेष चक्रवर्ती के रूप में की गयी है। आरोप है कि उसने एक अज्ञात ड्रोन के जरिए मंदिर की हवाई तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
पुलिस ने आगे की जांच के लिए सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए अनिमेष को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 160 के तहत नोटिस जारी किया है। इस बीच अनिमेष ने अपने यूट्यूब चैनल से मंदिर के दृश्यों को हटा दिया और मंदिर के ऊपर नो फ्लाइंग जोन के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए माफी मांगी है। उसने कहा कि उसे इस तरह के प्रतिबंधों की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *