गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किश्तवाड़ में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़

जम्मू : सुरक्षा बलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिला के नवापाची इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारुद बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेना ने पुलिस के साथ मिलकर किश्तवाड़ जिला के नवापाची इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और गोला-बारुद तथा युद्ध जैसी सामग्रियां बरामद की।
उन्हाेंने बताया कि सुरक्षा बलों ने दो ग्रेनेड, एके-47 की दो मैगजीन, एके-47 के 109 कारतूस, पिका के 56 कारतूस , .303 राइफल की एक मैगजीन, .303 राइफल के 27 कारतूस, डेटोनेटर और एक सेफ्टी फ्यूज बरामद किया है। उन्होंने कहा कि इस बरामदगी ने खुद को पुनर्गठित करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को तगड़ा झटका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *