पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला जेल की दीवार फांद कर आज तड़के दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने यूनीवार्ता को बताया कि जेल प्रशासन ने तड़के खाना बनाने की तैयारी शुरू कर इन बंदियों को बाहर निकाला था। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों बंदी जेल के सामने कॉर्नर की दीवार फांद कर फरार हो गए। जेल अधीक्षक मनीष सम्लकर के अनुसार विचाराधीन बंदी ललित राम हत्या और तपिल भगत दुष्कर्म के अपराध के आरोपी थे। दोनों के फरार हो जाने पर उनके विरुद्ध जेल प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
