अजमेर : विश्व मृदा दिवस के मौके पर राजस्थान के अजमेर में आज मिट्टी बचाओ अभियान जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। अजमेर उत्तर विधायक तथा राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने ईशा फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस वैश्विक आंदोलन के क्रम में ..वॉक फॉर सॉयल.. जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली मिट्टी के लिए चेतना जगाने के उद्देश्य से पुष्कर रोड स्थित आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय परिसर से रवाना हुई और आगे स्मार्ट सिटी योजना के तहत बने सेवन वंडर पर संपन्न हुई।
रैली का मुख्य उद्देश्य मिट्टी के संकट को दूर करने के लिए लोगों में जागरूकता शुरू करना है। मिट्टी बचाओ सदगुरु द्वारा शुरू किया गया एक वैश्विक महा अभियान है जो मिट्टी के संकट को दूर करने के लिए दुनियाभर के लोगों को एकजुट कर रहा है। भारत सहित विश्व के 81 देशों का इसको समर्थन प्राप्त है। उल्लेखनीय है कि यह अभियान मिट्टी की उर्वरता एवं संरक्षण को प्रबंधित करने के उद्देश्य से आज पांच दिसंबर के दिन दुनियाभर में वर्ल्ड सॉयल डे के रूप में मनाया जाता है।
मिट्टी बचाओ अभियान जागरुकता रैली का आयोजन
