गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस्ती केलेक्ट्रेट पर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

पुलिस ने हिरासत में लिया, समस्याओं के समाधान को दिया था 15 दिन का अल्टीमेटम
बस्ती :
बस्ती में सोमवार को युवक ने अपने जन्मदिन के दिन कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने बचाकर युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की डीएम से लेकर अन्य अधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि इससे पूर्व भी युवक आत्?मदाह का प्रयास कर चुका है। तब उसे 3 दिन जेल में भी रहना पड़ा था।
मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल गांव निवासी गंगाराम यादव मुंबई में रहकर अपना व्यापार करता है। गांव में कभी कभार आता है। वह भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाता रहता है। कुछ दिन पहले उसने ग्राम पंचायत की समस्याओं को लेकर प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर गंगाराम ने समस्या के समाधान के लिए 15 दिन का समय दिया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह कर लेगा।
गंगाराम बोला-जांच के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
गंगाराम ने बताया कि 15 दिन पूर्व आत्मदाह का डेडलाइन दिए जाने के बाद मामलों की जांच करने डीपीआरओ पहुंची। शिकायत के बारे में जांच किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मनरेगा एवं हैंडपंप मामले में किए गए फर्जीवाड़े की जांच सीडीओ ने जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को सौंप कर रिपोर्ट मांगा, लेकिन समय सीमा बीत गई। जांच रिपोर्ट उनके कार्यालय को नहीं मिली। गंगाराम ने आरोप लगाते हुए कहा कि जॉब कार्ड में किए गए फर्जीवाड़े की जांच में तहसीलदार ने पुरुष को महिला दिखाकर भ्रामक रिपोर्ट तैयार किया और सम्बन्धित से फर्जी शपथ पत्र भी ले लिया।
पुलिस युवक को अपने साथ ले गई
प्रशासन की अनदेखी से क्षुब्ध होकर गंगाराम सोमवार को हाथ में केरोसिन तेल का गैलन लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचा। गंगाराम ने जैसे ही अपने ऊपर केरोसिन गिराकर आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उससे माचिस छीन लिया और पकड़कर डीएम कार्यालय के पीछे ले गए। यहां पुलिस ने उसकी कमीज उतार कर कपड़े से केरोसिन साफ किया और हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *