गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंजीनियर को अगवा, लूटने के मामले में 4 गिरफ्तार

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अशोकनगर पुलिस ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण कर उससे आठ लाख रुपये लूटने के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान तरुण नागेश (22), विग्नेश (23), चरेश जे (23) और मणिकांत (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि हूडी निवासी और गुजरात के रहने वाले राहुल विरादिया (35) ने 26 नवंबर की तड़के कल्याण नगर में अपनी कार खड़ी की और ‘मनोरंजन की तलाश’ में एक ऑटोरिक्शा में ब्रिगेड रोड गए।

ब्रिगेड रोड पर एक व्यक्ति ने उसे अपने मोबाइल फोन पर कुछ तस्वीरें दिखाईं, लेकिन शिकायतकर्ता ने उसे ‘नहीं’ कहा और उसी ऑटो रिक्शे में बैठ गया। लेकिन उसने देखा कि एक कार उनका पीछा कर रही है और उसने ड्राइवर को गति तेज करने और निकटतम थाने जाने के लिए कहा।
पीछा कर रही कार ने अशोक नगर में सेंट्रल मॉल के पास रिक्शा को टक्कर मार दी और बदमाशों ने उसे बाहर खींच लिया तथा उसका अपहरण कर लिया। इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के पास उसकी सोने की चेन लूट ली गई और अपहरणकर्ताओं ने उसके डेबिट कार्ड का उपयोग करके एटीएम से नकदी निकाल ली। बाद में राहुल को कल्याण नगर में छोड़ कर सभी बदमाश भाग गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *