गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फारुक अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के फिर से अध्यक्ष बने

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेस (नेकां) ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष के रूप में फारुक अब्दुल्ला को फिर से निर्विरोध चुन लिया गया। पार्टी अध्यक्ष पद के लिए किसी भी अन्य उम्मीदवार के नामांकन दाखिल नहीं किया था। ऐसे में आज पार्टी के प्रतिनिधियों ने ध्वनि मत से डॉ. फारूक अब्दुल्ला को फिर से पार्टी अध्यक्ष चुना लिया। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सांसद फारूक अब्दुल्ला को बधाई दी है।
श्री अब्दुल्ला (85) को यहां पार्टी के संस्थापक शेख अब्दुल्ला के मकबरे के पास नसीम बाग में आयोजित पार्टी के प्रतिनिधि सत्र में सर्वसम्मति से पार्टी का फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया। अगले कार्यकाल तक अपने पुन: चुने जाने पर श्री अब्दुल्ला ने कहा कि वह अध्यक्ष के रूप में बने रहने के इच्छुक नहीं है, लेकिन मेरी पार्टी के लोगों ने जोर देकर कहा कि मैं इस महत्वपूर्ण समय पर छोड़ कर नहीं जा सकता। इसलिए मैं पार्टी के सहयोगियों की बात मानने के लिए सहमत हो गया, लेकिन मेरा उन्हें सुझाव है कि पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अगली पीढ़ी को तैयार करना चाहिए।
श्री अब्दुल्ला ने पिछले महीने पार्टी नेताओं को सूचित किया कि वह अध्यक्ष के रूप में बने रहने के इच्छुक नहीं है। उनके इस निर्णय के बाद नेकां ने पार्टी में पांच दिसंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की। श्री अब्दुल्ला ने 1981 से , 2002 से 2009 तक पार्टी अध्यक्ष के रूप में नेकां की सेवा की। श्री अब्दुल्ला पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के अध्यक्ष भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *