गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कैदी के फरार के मामले में दो निलंबित

पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ में जशपुर जिला जेल की दीवार फांद कर आज तड़के दो विचाराधीन कैदी के फरार होने के मामले में प्रशासन ने मुख्य प्रहरी सुधीर एक्का और सहायक प्रहरी मानसिंह साहु को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर ने बताया कि इस मामले की प्रारंभिक जांच में जेल प्रशासन की भारी लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि दोनों फरार कैदियों का अभी तक कोई सुराग सुराग नहीं लगा है। डी.रविशंकर ने बताया कि जेल के भीतर सुरक्षा को लेकर कई जगह भारी लापरवाही देखी गई है, जिसका प्रतिवेदन भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *