उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में आगामी आठ दिसम्बर से तीन दिवसीय विश्व जल सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि विश्व में बाढ़, सुखे के कारणों एवं इसकी रोकथाम के लिए जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय एवं विश्व जन आयोग स्वीडन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जल सम्मेलन का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय विश्व जल सम्मेलन में आयोग के अध्यक्ष, प्रसिद्ध पर्यावरणविद् व मैगसेसे पुरस्कार विजेता पानी वाले बाबा डॉ राजेंद्र सिंह, छहों महाद्वीप से प्रतिनिधि आयेगे जिसमें अफ्रीका , अमरीका, नोर्थ अमेरिका, ऐशिया, युरोप से खासकर उस देशों से जिन देशों में पिछले दो सालों में बाढ़ और सुखे के कारण विनाश हुआ है।
इसके अलावा बोस्निया के राजदूत मोहम्मद शेनजीक, स्वीडन, कनाड़ा, इजिप्ट, पुतर्गाल, लिथूनिया, आस्ट्रेलिया, नेपाल सहित भारत के महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, लद्वाक, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक , राजस्थान के विभिन्न राज्यों से 120 से अधिक प्रतिभागी सुखे एवं बाढ पर अपने विचारों से अवगत करायेगे। ये सम्मेलन दुनिया की बाढ़ सुखाड के समाधान सुझाने के लिए भारत में पहली बार पहल हो रही है।
3 दिवसीय विश्व जल सम्मेलन 8 दिसम्बर से
