जैसलमेर : राजस्थान में जैसलमेर के बहुचर्चित लोंगेवाला बैटल फील्ड भारत पाकिस्तान युद्ध के 1971 में भारत की विजय के 51 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज 5 दिसम्बर को यहां मिलिट्री स्टेशन में यह दिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया।
इस दौरान भारतीय सेना के जांबाजों ने कई रोमांचकारी एवं बहादुरी के कारनामों का प्रदर्शन कर वहां मौजूद हजारों की तादात में आमजन, सैलानी बड़ी संख्या में सैन्यकर्मियों ने अचंभित सा कर दिया।
इस भव्य कार्यक्रम से पहले लोंगेवाला बैटल फील्ड पर स्थित लोंगेवाला युद्व स्मारक पर रिथलिंग सेरेमनी आयोजित की गई जहां पर डेजर्ट कोर्प के कोर कमाण्डर लेफ्टीनेन्ट जनरल राकेश कुमार, 12 रेपिड के जी.ओ.सी मेजर जनरल योगेन्द्र सिंह पाल सहित अन्य सैन्यधिकारियों, जवानों एवं वार वेटरन्स एवं ग्रामीणों ने इस युद्व में वीरगति को प्राप्त हुवे। भारतीय सेना एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानों, अधिकारियों को श्रृद्वासुमन अर्पित किया व उन्हें याद किया।
मिलिट्री स्टेशन के सगत सिंह स्टेडियम में आयोजित इस भव्य एवं बहादुरी भरे कारनामों के प्रदर्शन को देखकर वहां बैठे दर्शकों ने दांतो तले उंगली दबा एवं उन्हें रोमांचित सा कर दिया। पूरा स्टेडियम देशभक्ति के जज्बे से सरोबर हो गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डेजर्ट कोर्प के कोर कमाण्डर लेफ्टीनेन्ट जनरल राकेश कपूर, 12 रेपिड के जी.ओ.सी मेजर जनरल योगेन्द्र सिंह पाल, जिला कलेक्टर टीना डाबी, पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, वॉर वेटरन्स, रिटायर्ड कर्नल भीमसिंह भाटी, 12 रेपिड के डिप्टी जी.ओ.सी ब्रिगेडियर सचिन मेहता सहित कई सैन्य अधिकारी, बड़ी संख्या में जवान, हजारों की तादात में आमजन, एन.सी.सी. केडेट्स, बी.एस.एफ के जवानों आदि उपस्थित थे।
