कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई हैं। पुलिस इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने आज यहां बताया कि सोमवार देर रात कोखराज थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव में मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहे मोटरसाकिल सवार दो यवुकों को गिरसा चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन (22) और नरेश (24) के रूप में हुई है। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
