गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नासिक जा रहा स्पाइसजेट का विमान आरजीआईए लौटा

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आरजीआईए) से मंगलवार को 72 यात्रियों को लेकर नासिक जा रहा स्पाइसजेट का विमान शमशाबाद के पास तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट आया है। हवाईअड्डे के सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि विमान ने सुबह छह बजे उड़ान भरी थी और वापसी में सुरक्षित रूप से आरजीआईए में उतर गया हैं। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों ने एयरलाइन कंपनी से दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था करने की मांग की। यात्रियों ने कहा कि एयरलाइन अधिकारी उड़ान की व्यवस्था करने पर फैसला लेने में विफल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *