गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तर बंगाल व असम के बाहर रेल सेवाएं रहीं बाधित

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल के जिलों में अलग राज्य की मांग को लेकर कामतापुर पार्टियों के कुछ गुटों की ओर से मंगलवार को 12 घंटे के ‘रेल रोको’ के आह्वान के कारण राज्य के इस हिस्से तथा पड़ोसी असम और उससे आगे अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में रेल सेवाएं बाधित रहीं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि डाउन अवध असम ट्रेन जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी में फंसा हुई थी, डाउन कंचनजंगा एक्सप्रेस को सुबह छह बजे से मयनागुरी स्टेशन पर रोका गया था तथा अप ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर फंसी हुई थी। इसके कारण लंबी दूरी के यात्रियों को भोजन और पानी का संकट उत्पन्न हो गया था।
कई यात्रियों को अपने बच्चों को फंसी हुई ट्रेनों से दूर ले जाते और अधिक कीमतों पर भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परिवहन के वैकल्पिक साधनों की तलाश करते देखा गया। प्रगतिशील कामतापुर पार्टी (पीकेपी) की ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) की ओर से आहूत ‘रेल रोको’ के दौरान उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों के प्रदर्शनकारी मंगलवार को सुबह से शाम तक कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और मयनागुड़ी जैसे विभिन्न स्थानों पर उत्साह से कामतापुरियों के लिए अलग राज्य की मांग करते रहे।
यहां मिली एक जानकारी के अनुसार, पांच घंटे के बाद विरोध और पटरियों पर धरना बंद कर दिया गया। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर फंसी ट्रेनें गंतव्य के लिए रवाना हुयीं तथा उसमें सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *