सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन दिसम्बर माह तक मिलता रहेगा। जिला सिरसा में ऐ.ऐ.वाई. (गुलाबी कार्ड 19616), बी.पी.एल. (पीला कार्ड 148274) व ओ.पी.एच. (खाकी कार्ड 46044) कुल 213934 राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गुलाबी कार्ड, पीले कार्ड व खाकी कार्ड धारको को 5 किलोग्राम प्रति सदस्य निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाऐगा। राशन कार्ड पर मिलने वाले तय कोटे के अतिरिक्त 5 किलोग्राम प्रति सदस्य अनाज मुफ्त में दिया जाऐगा।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के द्वारा ऐ.ऐ.वाई. (गुलाबी कार्ड), बी.पी.एल. (पीला कार्ड) व ओ.पी.एच. (खाकी कार्ड) कार्ड धारको को निर्धारित मात्रा व दर के हिसाब से गुलाबी, पीले व खाकी रंग के कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि किसी लाभार्थी को राशन वितरण एंव डिपो धारक के व्यवहार के सम्बन्ध में कोई शिकायत है तो शिकायतकर्ता अपने नजदीकी सहायक / निरीक्षक खाद्य एंव पूर्ति कार्यालय शिकायत दर्ज करवा सकता है।
दिसंबर तक रहेगा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
