श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में पुलिस और सेना के संयुक्त बल ने गोला-बारुद का जखीरा बरामद किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर चौरंडा गांव में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान संयुक्त टीम ने 200 एके राउंड, आठ चीनी ग्रेनेड और आईईडी सामग्री सहित गोला-बारुद का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
