आप को बहुमत, 60 सीटों पर आगे, 75 जीती; भाजपा को 55 पर जीत, 48 पर बढ़त
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप को बहुमत मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से आप 60 सीटों पर आगे है और 75 जीत चुकी है। वहीं, भाजपा को 55 पर जीत मिल चुकी है और 48 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 4 सीटों पर विजय मिली है। 5 पर आगे चल रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए।
शुरुआत में कभी भाजपा और कभी आप आगे
शुरुआती रुझानों में भाजपा और आप दलों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआती दो घंटे में दोनों दलों की सीटों में 10 से 20 सीटों का अंतर रहा। कभी भाजपा आगे तो कभी आप आगे दिखी। लेकिन सुबह 10.30 बजे के बाद हालात बदले और आप ने भाजपा पर बढ़त बना ली।
दिल्ली एमसीडी चुनाव नतीजे
