गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में अगले दो दिनों में बारिश के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ जिलों में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने के अनुमान हैं और यहां सात और आठ दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार देर रात मेदक में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *