सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक तेज रफ्तार कार के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार जावर थाना क्षेत्र के भोपाल-इंदौर हाईवे पर जावर और आष्टा के बीच नाहर नाली के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान हिमांशु तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
