गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुरक्षा बलों-आतंकवादियों में मुठभेड़

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां के वाथो में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया गया और इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा,“जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की,वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।” अधिकारी ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों का तलाश अभियान जारी है। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।
पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “शोपियां के वाथो इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और सुरक्षा बल का अभियान जारी है। आगे के निर्देशों का पालन किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *