गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ईओडब्ल्यू दस्ते ने रोजगार सहायक को रिश्वत लेते पकड़ा

ग्वालियर, मुरैना : मध्यप्रदेश के ग्वालियर आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के दस्ते ने आज मुरैना में एक रोजगार सहायक को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। ये रोजगार सहायक एक नाई की दुकान पर रिश्वत ले रहा था। ईओडब्ल्यू पुलिस अधीक्षक बिटटू सहगल के मुताबिक फरियादी उपसरपंच, खेरली पंचायत, देवेश शर्मा ने रोजगार सहायक, खेरली, दुर्गेश शर्मा से किसी कार्य के ऐवज में 40 हजार रुपए के भुगतान के लिए संपर्क किया था। इसके बदले में रोजगार सहायक दुर्गेश शर्मा ने उपसरपंच से 11 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत के सात हजार रूपये लेने के लिये आज सुबह रोजगार सहायक ने मुरैना जिले के कैलारस में एक नाई की दुकान पर देवेश को बुलाया। यहां ये रोजगार सहायक बाल कटवाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान रिश्वत की रकम लेते हुये उसे धर लिया। ईओडब्ल्यू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *