गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

‘सर्कस’ का गाना करंट लगा रे रिलीज

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सर्कस का गाना करंट लगा रे रिलीज हो गया है। फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। फिल्म सर्कस का गाना करंट लगा रे रिलीज हो गया है। इस गाना में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह डांस करते हुए दिख रहे हैं।कुमार द्वारा लिखे इस गाने को नक्श अजीज, ध्वनि भानुशाली, लिजो जॉर्ज और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है, जबकि इस गाने को लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस ने कंपोज किया है।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं सर्कस में रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा भी डबल रोल में नजर आएंगे। सर्कस में रणवीर के साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में हैं।बताया जा रहा है कि सर्कस कॉमेडी फिल्म अंगूर की रीमेक है। यह फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी।इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *