गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिपाही के भाई को मारी 3-गोलीयां

मेरठ में बदमाशों ने रिश्तेदार बताकर बाहर निकलने को कहा, गांव वाले समझे आतिशबाजी हो रही
मेरठ :
मेरठ में बुधवार देर रात सिपाही के भाई मेघराज की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। मेघराज बुधवार रात कुनबे के रिश्तेदार तेजेंद्र के घर से लौटा था। तेजेंद्र के यहां भांजी की शादी थी। मेघराज के घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था। इसी का फायदा बदमाशों ने उठाया। बदमाशों ने रिश्तेदार बताकर कार का हॉर्न बजाकर दरवाजा खुलवाया और हमला कर दिया।
बदमाशों ने गोली मारी तो ग्रामीण आतिशबाजी समझे
मामला मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव का है। बदमाशों ने गोली मारी तो ग्रामीणों को लगा कि आतिशबाजी हो रही है, इसलिए कोई देख नहीं सका। मेघराज की हत्या की सूचना पर बड़ा भाई मदन यादव जो यूपी पुलिस में सिपाही है, देर रात मेरठ पहुंचा। दूसरे नंबर का भाई धन्नू यादव जो यूपी रोडवेज में कंडक्टर है, नोएडा में तैनात हैं वो भी मेरठ आ गए। रात को ही गांव में फोर्स तैनात कर दी गई।
घर पर दो भाई मौजूद थे
बताया जा रहा है कि मित्रसेन के 5 बेटे हैं। 5 बेटे में मृतक मेघराज तीसरे नंबर का था। पुलिस ने मौके से पिस्टल और खोखे बरामद किए हैं। मृतक मेघराज का सबसे बड़ा भाई मदन यूपी पुलिस में सिपाही है। इस समय शामली में तैनात है। जबकि दूसरा भाई नोएडा में नौकरी करता है। घर पर मेघराज और चौथे नंबर का भाई विनोद ही रहते हैं। सबसे छोटा भाई आनंद प्रधानी चुनाव की रंजिश में गुड्डन नाम के युवक की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। वारदात के वक्त घर में माता-पिता थे।
2 परिवारों में 3 लोगों की हत्या
तोफापुर में मारे गए मेघराज का परिवार यादव बिरादिरी से है। गांव में गु्ड्डन का परिवार जो यादव हैं, दोनों की आपसी रंजिश चल रही है। रंजिश प्रधानी चुनाव के वक्त और बढ़ गई। 2015 में मेघराज के भाई ने गुड्डन की हत्या कर दी। इससे पहले 2013 में गुड्डन के घरवालों ने मेघराज के चाचा की हत्या कर दी थी। दोनों यादव परिवारों में अब तक 3 लोगों की जान इस रंजिश में जा चुकी है। वर्चस्व को लेकर दोनों परिवारों में जंग है। दोनों परिवारों के 25 से अधिक लोगों पर मारपीट, गोलीबारी के मुकदमे भी दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *