अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना में गुरुवार को रात दस बजे तक सत्तारूढ भाजपा ने लगातार सातवीं जीत हासिल कर जीत का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 156 सीटें जीत लीं हैं। राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में पिछले 27 साल से सत्तारूढ़ भाजपा को इस बार 150 का आंकड़ा पार करके 156 सीटें जीत लीं हैं। जबकि इंडियन नेशनल काँग्रेस 17 सीटें और निर्दलियों को तीन सीट हासिल हुई हैं।
आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने क्रमश: पांच और एक से अपना खाता खोल दिया है। जिनमें भाजपा उम्मीदवार अहमदाबाद के घाटलोडिया-41 से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भावनगर पश्चिम-105 से शिक्षामंत्री जीतेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी (जीतु वाघाणी) , मजुरा-165 से गृह मंत्री हर्ष रमेश संघवी, जामनगर उत्तर-78 से रिवासिंह हरदेवसिंह सोलंकी (रिवाबा रविन्द्रसिंह जाडेजा), विरमगाम-39 से पटेल हार्दिक भरतभाई, मणीनगर-53 से अमुल भट्ट, नारणपुरा-45 से जीतेन्द्रकुमार रमणलाल पटेल (जीतु भगत) तथा वलसाड-179 के भरतभाई कीकूभाई पटेल जीते।
इंडियन नेशनल काँग्रेस के उम्मीदवार दाणीलीमडा-54 से शैलेष मनुभाई परमार, पोरबंदर-83 से अर्जुनभाई देवाभाई मोढवाडीया जीते। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार कुतियाणा-84 से कांधलभाइ सरमणभाइ जाडेजा और बायड-32 से निर्दलीय उम्मीदवार धवलसिंह नरेन्द्रसिंह झाला भी जीत गए हैं।
बारडोली-169 से भाजपा के ईश्वरभाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के पन्नाबेन अनिलभाई पटेल को 89948 मतों से पराजित किया। गोंडल-73 से भाजपा की गीताबा जयराजसिंह जाडेजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के देसाई यतीश गोविंदलाल को 43313 मतों से पराजित किया। लीमखेडा- 131 से भाजपा के भाभोर शैलेशभाई सुमनभाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के बारिया नरेशभाई पुनाभाई को 3663 मतों से पराजित किया। जसदण-72 से भाजपा के कुंवरजीभाई मोहनभाई बावलिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के को 16172 मतों से पराजित किया। माणसा 37 से भाजपा के जयंतिभाई सोमाभाई पटेल (जे.एस.पटेल) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के बाबुसिंहजी मोहनसिंहजी ठाकोर को 39266 मतों से पराजित किया।
महेमदावाद-117 से भाजपा के अर्जुनसिंह उदेसिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के जुवानसिंह गांडाभाई चौहान को 45604 मतों से पराजित किया। नवसारी-175 से भाजपा के देसाई राकेश गुणवंतभाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के दीपक बारोट को 72313 मतों से पराजित किया। पोरबंदर-83 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के अर्जुनभाई देवाभाई मोढवाडीया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया को 8181 मतों से पराजित किया। सयाजीगंज-142 से भाजपा के केयुर नारायणदास रोकडीया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस की अमी रावत को 8181 मतों से पराजित किया। सुरत पूर्व- 159 से भाजपा के अरविंद शांतिलाल राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के असलम फिरोझभाई सायकलवाला को 14017 मतों से पराजित किया।
वलसाड़-179, नवसारी-175, जंबुसर-150, गंडवी-176,अंकलेश्वर-154, जूनागढ़-86, मोरबी-65, राजकोट वेस्ट- 69, सूरत इस्ट-159, राजकोट साउथ- 70, गोंडल-73, जसदण-72, ईडर-28, गढडा-106, उना-93, कारंज-162, ठक्करबापा नगर-48, जामनगर रूरल-77, मजुरा-165, असारवा-56, नाराणपुरा-45, दिओदर-14, शेहरा-124, कारंज-147, मातर-115, आणंद-112 और नडियाद-116 से भाजपा उम्मीदवारों का विजय हुआ है1
उल्लेखनीय है कि 182 सदस्यीय विधानसभा में पिछली बार वर्ष 2017 में 22 साल से सत्तारूढ़ रहते हुए भाजपा को सामान्य बहुमत से सात अधिक 99, कांग्रेस को 77, इसकी सहयोगी भारतीय ट्राइबल पार्टी को दो, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को एक और तीन निर्दलियों को जीत हासिल हुई थी। 2012 के पिछले चुनाव में भाजपा ने 115, कांग्रेस ने 61, राकांपा और केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी जिसका बाद में भाजपा में विलय हो गया था उसने दो और जदयू तथा निर्दलीय ने एक एक सीटें जीती थीं।
