गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

12 किलोग्राम गांजा बरामद, 4 गिरफ्तार

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा के भीमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज 12 किलोग्राम गांजा बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुये आरोपितों की कार भी जब्त की है। वही ंप्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने उक्त गांजा गोपाल शर्मा से खरीदना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, नव नियुक्त थाना प्रभारी आशुतोष पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि अहिंसा सर्किल रोड पर सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के पास चार संदिग्ध लड़के खड़े हैं, जिनके पास स्विफ्ट कार है। इन लड़कों के पास गांजा भी है, जिसे वे सप्लाई करने की फिराक में हैं।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार एवं चार युवको हिरासत में लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें कट्टा रखा मिला। कट्टे की जांच की तो उसमें 6 पैकेट मिले, जिनमें गांजा था। वजन करवाने पर 12 किलो ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपितों की तलाशी ली तो कमलेंद्र के पास 32 हजार 200 रुपये, दीपक के पास 5 हजार 610 रुपये एवं प्रधान के पास 250 रुपये मिले। पुलिस ने नकदी, गांजा सहित कार जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *