गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस व कार की टक्कर

मां-बेटी समेत 3 की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के ऊझी घाटी के 16 मील में बस और कार की टक्कर में मां-बेटी सहित तीन की मौत हो गई जबकि दो अन्य जख्मी हुए है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात हादसा उस समय पेश आया जब एक पंजाब की टैक्सी मनाली से कुल्लू जा रही थी। इसी दौरान मनाली की तरफ से आ रही पंजाब रोडवेज की बस में जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन की दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल मनाली ले जाया गया। पुलिस ने हादसे में मृतकों की पहचान समाहन तिब्बती कॉलोनी की रहने वाली निमा छुंगता (43), पत्नी रिजिंग नमज्ञाल, उनकी पुत्री छेरिंग डोलकर (6) के अलावा टैक्सी चालक हरप्रीत सिंह (32), पुत्र दलजीत सिंह, गांव अकालगढ़ बुरजवाला, तहसील व जिला रूपनगर (पंजाब) के रूप में की है।
वहीं घायलों की पहचान तंजिन जुमकर (8) और बस चालक जगजीत सिंह (46) गांव सहिजोमाजरा, तहसील समराला जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक गुरूदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की हैं उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *