गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में 2 मरे, 1 नाजुक

महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक कार और बाइक में हुई टक्कर में दो युवकों की मृत्यु हो गई और एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उप अधीक्षक आर पी राय ने बताया कि मुख्यालय में नरसिंह कुटी के निकट हुए इस हादसे में बुलेट में सवार युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे कि तभी रास्ते मे खड़ी एक कार के चालक ने अचानक गेट खोल दिया जिससे बाइक की कार के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर डिवाइडर से टकराये।
इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक को इलाज के लिये झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है जहां उसकी हालत भी नाजुक बनी हुयी है। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना में मृत हुए युवको में हिमांशु वशिष्ठ व लिटिल शामिल है जबकि तीसरा युवक देवेंद्र कुमार गम्भीर रूप से घायल हुआ है। हिमांशु वशिष्ठ एचडीएफसी बैंक में कार्यरत बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *