गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ पर लटककर दी जान

18 साल की लड़की को शादीशुदा से हुआ प्यार; घरवाले मिलने नहीं देते थे, इसलिए फांसी लगा ली
मैनपुरी :
मैनपुरी में एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ पेड़ पर लटक कर सुसाइड कर लिया। दोनों ने गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। अलग-अलग रस्सी से दोनों के शव पेड़ पर लटके हुए थे। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। गांव के लोगों का कहना है, 18 साल की मालती का गांव के ही 32 साल के अनिल से अफेयर चल रहा था। दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। साथ ही अनिल शादीशुदा भी था। इसी बात का विरोध दोनों के घरवाले करते थे। परिवार के लोग दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से परेशान होकर दोनों ने ये कदम उठाया है।
परिवार के लोग मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। यह घटना घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन की है। इस मामले में परिवार के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि गांव के लोगों ने दोनों की प्रेम कहानी बताई है।
गांव वाले बोले- दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते थे, अनिल शादीशुदा था
गांव के लोगों ने बताया, अनिल शादीशुदा था। उसके 3 बच्चे भी हैं। उसके घर वालों को भी पता था कि अनिल के आती से संबंध हैं। इस अफेयर को लेकर अनिल के घर में विवाद भी हुआ करता था। अनिल हमेशा अपनी पत्नी को छोड़कर मालती से शादी करने की बात कहता रहता था। अनिल और मालती एक ही समुदाय के थे और रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। साथ ही अनिल की उम्र भी ज्यादा थी और वह शादीशुदा भी था। इसी कारण परिवार इस बात के खिलाफ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *