गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मप्र की सबसे लंबी सुरंग का गड़करी ने किया लोकार्पण

सीधी : मध्यप्रदेश की सबसे लंबी सुरंग का आज केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने लोकार्पण किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज भी मौजूद रहे। यह टनल 1007 करोड़ की लागत से झांसी (उत्तरप्रदेश) को रांची (झारखंड) से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-39 पर बनी है। लोकार्पण का मुख्य कार्यक्रम सीधी छोर पर हुआ। केंद्रीय मंत्री गडकरी फोरलेन चोरहटा बाइपास से आते हुए मोहनिया टनल पहुंचे इसके बाद गडकरी टनल के रीवा छोर पर आए। यहां उन्होंने 100 फीट का तिरंगा फहराया।

वे बदवार सोलर प्लांट के करीब बने मंच पर आमसभा कर 2,443 करोड़ रुपए के कामों का भूमि पूजन भी किया। मोहनिया टनल की कुल लंबाई 2280 मीटर है, जो 6 लेन की हैं। थ्री लेन आने के लिए और थ्री लेन जाने के लिए है। सुरंग को अंदर आपस में 7 स्थानों पर जोड़ने के लिए अंडर पास दिए गए हैं। अगर कोई वाहन बीच से वापस लौटना चाहे, तो आसानी से लौट सकता है। सेफ्टी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *