गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने झारखंड में नियुक्त किये 198 नये पदाधिकारी

नई दिल्ली : कांग्रेस ने झारखंड प्रदेश इकाई के लिए 11 उपाध्यक्ष तथा 35 महा सचिवों सहित 198 पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन सभी नियुक्तियों को मंजूरी दी है और नये पदाधिकारियों से तत्काल कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने डीएन चंपिया, केएन झा, कालीचरण मुंडा, प्रदीप तुलसियान, अजय दुबे, सुल्तान अहमद, भीम कुमार, बृजेंद्र सिंह, अनवर अंसारी, मणि शंकर तथा अनादि ब्रह्मा को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी महासचिव के अनुसार आलोक कुमार दुबे, मानस सिन्हा, रविंद्र कुमार वर्मा, मदन मोहन शर्मा, अमूल्य नीरज खलखो, सत्यनारायण सिंह, तनवीर आलम, राकेश सिन्हा सहित 35 वरिष्ठ नेताओं को महासचिव बनाया है जबकि 82 अन्य नेताओं को सचिव बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य समिति मे विधानसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता आलमगीर आलम, डॉ रामेश्वर उरांव, मधु कोड़ा, सुखदेव भगत, प्रदीप बालमुचू, डॉ अजय कुमार, तिलकधारी सिंह, सुबोध कांत सहाय, फुरकान अंसारी, सीएस दुबे, गौरव बल्लव सहित 34 नेताओं को शामिल किया गया है और 36 अन्य को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *