गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर घाटी के तापमान में हुआ सुधार

श्रीनगर : पिछले 24 घंटे में जम्मू -कश्मीर के घाटी क्षेत्र में विशेषकर गुलमर्ग और पहलगाम में रात के तापमान में सुधार हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में कई हिस्सों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी के कारण दिन के तापमान में काफी गिरावट आयी। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 10 से 15 दिनों तक मौसम सूखा रहने का अनुमान है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण 14 दिसंबर से आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में सुधार होगा। अगले तीन दिनों में रात के तापमान में कुछ और गिरावट देखने को मिल सकती है। पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारा शून्य से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में शनिवार को तापमान शून्य से 4़5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में रविवार को तापमान माइनस 3़5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां इस मौसम का अधिकतम तापमान रविवार को शून्य से 3़4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित काजीगुंड में तापमान 2. 6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि कुकेरनाग में 1.3 डिग्री और सीमावर्ती इलाके के कुपवाड़ा में 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *